पिथौरागढ़। सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने मां हाट कालिका और पाताल भुवनेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। शुक्रवार को गीता धामी के गंगोलीहाट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गीता धामी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण वनाग्नि की घटनाएं बढ़ रही हैं जिससे हमारी नदियां, जलाशय, जल स्रोत लगातार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से विशेष पर्वों पर पौधरोपण करने के लिए कहा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दिवाकर सिंह रावल, नगर पालिका अध्यक्ष जयश्री पाठक, ग्राम प्रधान राधा रावल, युवा मोर्चा भगवान चंद्र मंडल हरीश भंडारी गिरीश भंडारी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद