फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम स्तर के सरकारी कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे

Thu, 11 May 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में आईआरएस की कार्यशाला में मौजूद अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) को और प्रभावी बनाने के लिए ग्राम स्तर पर तैनात सरकारी कर्मचारियों को भी आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला कार्यालय सभागार में आईआरएस पर आयोजित दो दिनी कार्यशाला के पहले दिन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से आए आपदा प्रबंधन एवं प्रशिक्षण विशेषज्ञ बीबी गणनायक ने सिस्टम के बारे में बताया। कहा कि पहले जिले में आपदा को लेकर सेवन डेस्क सिस्टम बना था। वर्ष 2013 की आपदा के बाद आईआरएस सिस्टम लागू किया गया। आपदा की सूचना मिलते ही कम से कम समय में राहत और बचाव का काम शुरू हो सके, इसके लिए ग्राम स्तर पर तैनात सरकारी कर्मचारियों को भी आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभिन्न व्यवस्थाओं का निर्धारण करते हुए संबंधितों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


बताया कि आईआरएस प्रणाली में राज्य स्तर पर मुख्य सचिव, जिला स्तर पर जिलाधिकारी को रिस्पांस अधिकारी नामित किया गया है। आपदा अधिनियम 2005 के तहत जिलाधिकारी को आपदा के समय कई अधिकार प्राप्त हैं। आपदा के समय संचार व्यवस्था और आपसी सामंजस्य की अत्यंत आवश्यकता होती है। उन्होंने आपदा के समय नुकसान को कम करने के लिए किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें