फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जनगणना के लिए 14 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

Fri, 16 Oct 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जनगणना 2027 में आंकड़ों की शुद्धता और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में 14 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। एसडीएम विपिन चंद्र पंत की अध्यक्षता में हुए इस प्रशिक्षण में जनगणना प्रक्रिया और डिजिटल माध्यम से जानकारी दर्ज करने की बारीकियां समझाई गईं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के शुभारंभ पर जनगणना कार्य निदेशालय उत्तराखंड की निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव का वीडियो संदेश दिखाया गया। उन्होंने जनगणना के महत्व और सही आंकड़े दर्ज करने पर जोर दिया। एसडीएम पंत ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी सही तरीके से दर्ज करना जरूरी है। पहले दिन मास्टर ट्रेनर्स भावेश धीमान और मोहन बिष्ट ने नियमावली, प्रश्नावली, आंकड़ों के संकलन और मोबाइल एप से आंकड़े दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई। आगामी सत्रों में डिजिटल प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें