चंपावत। एसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस ने डेंजर जोन स्वाला से टनकपुर-चंपावत के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। चंपावत से टनकपुर जाने वाले हल्के वाहन सुबह नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक आवागमन करेंगे। शाम साढ़े पांच से सुबह नौ बजे तक स्वाला की तरफ से वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। टनकपुर से चंपावत आने वाले छोटे वाहन सुबह छह से पांच बजे तक ककराली गेट से अमोड़ी, छतकोट, सिप्टी, ललुआपानी होते हुए चंपावत आएंगे। इसके बाद वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। कहा कि बारिश होने पर सड़क की स्थिति के अनुसार इस ट्रैफिक प्लान में परिवर्तन किया जाएगा।
वहीं बड़े वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से दोनों तरफ से बंद रहेगी। बड़े वाहन बाया घाट, लोहाघाट, देवीधुरा, हल्द्वानी से टनकपुर जाएंगे। टनकपुर से चंपावत को आने वाले बड़े वाहन टनकपुर, हल्द्वानी, देवीधुरा, लोहाघाट होते हुए चंपावत, पिथौरागढ़ जाएंगे। उन्हाेंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन संपर्क नंबर, पुलिस कंट्रोल रूम 112, 9411112984, 05965 230276, या आपदा कंट्रोल रूम 7895318895 पर संपर्क करें।