फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: दो हफ्ते पहले लगाई सुरक्षा दीवार ढह गई, अवाजाही ठप होने से इन गांवों के सामने संकट

Thu, 17 Nov 2022 04:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।

सार

एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विक्रम दानू ने बताया कि विभाग के अलावा एसडीएम, डीएम, कुमाऊं कमिश्नर तक इस मामले को उठाया है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार जल्द नहीं लगाई गई तो तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
धारखेत-तोमिक सड़क में कठियागाड़ में गिरी सुरक्षा दीवार। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारखेत-तोमिक मोटर मार्ग के किठियागाड़ में नेशनल प्रोजेक्ट्स कंट्रक्सन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीसी) की दो सप्ताह पहले लगाई सुरक्षा दीवार ढह गई है जिससे ग्राम गैला, पत्थरकोट और तोमिक के लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण जान हथेली पर रखकर आवाजाही कर रहे हैं। गेला, तोमिक गांव तक राशन सामग्री भी नहीं पहुंच पा रही है।

विज्ञापन


सुरक्षा दीवार जल्द नहीं बनाई गई तो इस स्थान पर रास्ता और भी बदहाल हो सकता है। एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विक्रम दानू ने बताया कि विभाग के अलावा एसडीएम, डीएम, कुमाऊं कमिश्नर तक इस मामले को उठाया है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार जल्द नहीं लगाई गई तो तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

सुरक्षा दीवार ढहने से आवाजाही मुश्किल हो गई है। दिसंबर के राशन के लिए चालान लगाने तहसील मुख्यालय जाना है लेकिन किठियागाड़ के पास आवाजाही जोखिम भरी है। ऐसे में जाना संभव नहीं हो पा रहा है। -बलवंत सिंह, सस्ता गल्ला विक्रेता, गैला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand: सड़क पर चोटिल लड़कों को देख सीएम ने रुकवाया अपना काफिला, हालचाल जान पायलट कार से भेजा अस्पताल
विज्ञापन


किठियागाड़ के पास सुरक्षा दीवार को विभाग ने जल्द बनाना चाहिए। विभाग को अहसास नहीं है कि किस तरह से लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण कोई देखने वाला नहीं है। -भागीरथी देवी, वार्ड मेंबर, गैला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें