फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंतरिक सड़कों पर ट्रैफिक नियम बेअसर

Fri, 28 Apr 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
घाट-खड़कूभल्या रोड पर इस तरह होती है ओवरलोडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पुलिस और प्रशासन मिलकर एक मई से जिले में नया ट्रैफिक प्लान लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें मुख्य फोकस ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड रहेगा, लेकिन आंतरिक मार्गों पर ओवरलोडिंग को रोकना पुलिस-प्रशासन के लिए कम चुनौतीपूर्ण नहीं है। जब स्टेट हाइवे या नेशनल हाइवे से यह वाहन गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर चलते हैं तो उसके बाद इनका अपना राज शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


बताया गया है कि पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी आंतरिक मार्गों पर चेकिंग के लिए नहीं जा पाते। विभाग के अधिकारियों का यह भी दावा है कि हाइवे पर कहीं भी ओवरलोडिंग नहीं होती। जब हाइवे पर चेकिंग अभियान चलता है तो उससे सटे आंतरिक मार्गों पर भी चेकिंग की जाती है, लेकिन इसमें निरंतरता ला पाना संभव नहीं है। एआरटीओ नवीन सिंह का कहना है कि उनके पास चेकिंग के लिए पूरे जिले में सिर्फ एक टीम है।

टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाइवे पर घाट के पास से खड़कूभल्या गांव को जाने वाली सड़क पर रोज ओवरलोडिंग होती है। बेहद खराब इस सड़क पर वाहन चालक और यात्री दोनों ही अपनी जानजोखिम में डालकर चलते हैं। एक ड्राइवर ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि यात्री खुद ही ओवरलोडिंग के लिए मजबूर कर देते हैं। यदि किसी को वाहन की छत पर चढ़ने से मना किया गया तो मारपीट में उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने कहा कि अब उन मार्गों की सूची तैयार की जा रही है, जहां लगातार ओवरलोडिंग की शिकायत मिलती है। उन्होंने कहा कि पुलिस अभियान के तौर पर नहीं वरन आकस्मिक रूप से छापामारी करेगी। तभी इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लग पाएगा।

तेज गति वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सड़कों पर तेज गति से दोपहिया वाहन चलाने वालों पर पुलिस अब कठोर कार्रवाई करेगी। बाकायदा इसके लिए पुलिस ने तेज गति से वाहन चलाने वालों की जानकारी एकत्रित करनी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जीएस सामंत ने बताया कि नगर के मुख्य मार्गों पर शाम के समय कई बाइकर्स बहुत तेज गति से वाहन को चलाते हुए देखे जा रहे हैं। खासकर तहसील रोड पर यह बाइकर्स कई खतरनाक स्टंट भी कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि अब इन बाइकर्स पर नकेल कसने और वाहन कानून के तहत कार्रवाई करने के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा। नाबालिगों के वाहन चलाने और हेलमेट का प्रयोग न करने वालों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें