दारमा घाटी के सोबला-ढाकर सड़क से बर्फ हटाती बीआरओ जेसीबी मशीन। स्रोत : ग्रामीण
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी को चीन सीमा को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क पर यातायात सुचारु होने से ग्रामीण और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है।
पिछले दिनों की भारी हिमपात के कारण चलखूम, गलछिन, युसुंग और वोरुंग ग्लेशियर प्वाइंट में छह फुट से अधिक बर्फ सड़क पर जमा हो गई थी। इससे यह सड़क दो सप्ताह तक बंद रही। बीआरओ 67 आरसीसी ग्रिफ के अधिकारियों ने विषम परिस्थितियों में दिन-रात की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को सड़क से बर्फ हटाकर आवाजाही शुरू करा दी। सड़क खुलने पर दारमा दीलिंग सेवा समिति के अध्यक्ष करन सिंह ग्वाल ने बीआरओ का आभार जताया है। संवाद