फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पूरा होने पर भी पुलों से यातायात शुरू नहीं

Sat, 14 Jul 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
पिथौरागढ़-झूलाघाट रोड पर बदहाल स्थिति में ठुलीगाड़ का पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर खराब हो चुके पुलों को दोबारा बनाने का काम शुरू किया गया था। पुलों को बने तीन माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अब तक पुलों पर यातायात शुरू नहीं किया गया है। वहीं, समय पूरा कर चुके पुलों पर यातायात संचालित होने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

विज्ञापन


लोनिवि नेपाल सीमा को जोड़ने वाले झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर सेना क्षेत्र में ठूलीगाड़, वड्डा,  हुड़कना, मसानी गाड़ और मूनाकोट के पास पुल बना रहा है। ठूलीगाड़, हुड़कना सहित चार पुलों का निर्माण पूरा हुए तीन माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन ठेकेदार ने अवशेष कार्य पूरा नहीं किया है।

इस कारण जीर्ण शीर्ण हो चुके पुराने पुलों पर ही यातायात चल रहा है। वाहनों का दबाव अधिक होने से कभी भी इनमें से कोई भी पुल टूट सकता है। पुल टूटने से मूनाकोट के तीन दर्जन गांव सहित पड़ोसी देश नेपाल के लिए होने वाले सामान की सप्लाई पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


मसानीगाड़ में अंतिम पुल को बनाने का काम तीव्र गति से चल रहा है। बरसात के बाद पुलों के रैम्प बनाए जाएंगे। इसके बाद पुलों से यातायात शुरू कर दिया जाएगा। -नवीन जोशी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें