बेड़ीनाग में हाउस टैक्स का विरोध करते व्यापारी और लोग। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगरपालिका की ओर से हाउस टैक्स लगाने पर व्यापारी और नगरवासियों ने आक्रोश जताते हुए अध्यक्ष हेम पंत से मुलाकात की। उन्होंने हाउस टैक्स हटाने की मांग उठाई।
व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में लोग शहीद चौक पर एकत्र होकर पालिका कार्यालय पहुंचे। रावत ने कहा कि भूमि पर मालिकाना हक नहीं होने के बाद भी हाउस टैक्स लगाया गया और वसूली के नोटिस दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड के प्रस्ताव के बाद लोगों ने आपत्ति जताई जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने कहा कि हाउस टैक्स और यूजर चार्ज वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी भगवत पांडेय ने कहा कि शहरी विकास एक्ट के अनुसार ही भवन कर लिया जा रहा है। इस मौके उपाध्यक्ष कमल खाती, कोषाध्यक्ष अंशुल डांगी, राजकुमार शाह, राजू पाठक, जीवन धानिक, जीवन पंत, कमलेश पंत, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद