फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया महिला अस्पताल में प्रदर्शन

Tue, 03 Nov 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल से निकलने वाली गंदगी से परेशान गांधी चौक के व्यापारियों ने मंगलवार की शाम अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि अस्पताल से निकलने वाली गंदगी की दुर्गंध से गांधी चौक के व्यापारी और लोग परेशान हो गए हैं। पहले अस्पताल की गंदगी के लिए पिट बनाया गया था। इस पिट की समय समय पर सफाई की जाती थी। अब इस पिट की नियमित सफाई नहीं की जा रही है और गंदगी अस्पताल परिसर से बाहर तक फैल रही है। इस मामले में लोगों ने पहले भी अस्पताल प्रशासन को जानकारी दी थी लेकिन जब गंदगी हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया तो लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि अस्पताल की गंदगी से लोगों का जीना दूभर हो गया है। यदि इसकी सफाई तत्काल नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। लोगों के प्रदर्शन के बाद अस्पताल प्रशासन ने गंदगी हटाने के प्रयास कर दिए हैं। प्रदर्शन में तपन रावत, संजय पुनेठा, किशोर जोशी, जनक पुनेठा, श्रवण, अमित राय, कासिम समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें