फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की थैली पर चालान करने से भड़के व्यापारी

विज्ञापन
बेड़ीनाग में प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए चलाए गए अभियान के दौरान व्यापारियों ने ईओ और तहसीलदार का घेराव कर दिया। व्यापारियों ने कपड़े की थैली पर चालान करने पर नाराजगी जताई और शुक्रवार को बाजार बंद करने का एलान किया।
विज्ञापन

प्रशासन और नगर पंचायत ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से बाजार में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक की श्रेणी बताकर कपड़े की थैलियों पर चालान कर दिए। व्यापारियों ने कपड़े की थैली में माइक्रोन की मात्रा पूछी तो ईओ जवाब नहीं दे सके। इसके बाद व्यापारियों ने ईओ के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। मामला बढ़ता देख तहसीलदार दिनेश कुटौला और थानाध्यक्ष हेम तिवारी ने व्यापारियों को समझाया। व्यापारियों ने कहा नगर पंचायत उन्हें परेशान करने का काम कर रही है।
निर्णय लिया कि नगर में लावारिस जानवर दुकानों के आगे गंदगी करेंगे तो उसे उठाकर नगर पंचायत कार्यालय में फेंका जाएगा। व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद रखने का भी एलान किया है। इस दौरान दीपक धानिक, जीवन शाह, होशियार, नीरज धानिक, कमल पंत, प्रमोद उप्रेती, ललित बाफिला, कैलाश चन्याल, जीवन धानिक, पान सिंह खंपा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालान के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध जताया था जिन्हें बाद में समझा दिया गया था। व्यापारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की जाएगी।
- दिनेश कुटौला, तहसीलदार, बेड़ीनाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें