फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी घोषणाओं को पूरा करें विधायक जी

विज्ञापन
गंगोलीहाट में विधायक को समस्याओं से अवगत कराते युवा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के युवाओं ने विधायक फकीर राम टम्टा से चुनाव के समय की गई घोषणाओं को पूरा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल से संबंधित समस्याओं का समाधान बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

युवाओं ने बुधवार को विधायक से मुलाकात की और उन्हें चुनाव के दौरान की गई घोषणाओं पर अमल करने की मांग की। युवाओं ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने एक मांग पत्र बनाया था जिसमें सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, डिग्री कॉलेज में बीएससी की कक्षाएं संचालित करने, कॉलेज को सड़क से जोड़ने, बैडमिंटन कोर्ट बनाने, पुस्तकालय की स्थापना करने की मांग रखी थी। भाजपा प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने इसे अपने घोषणापत्र पर अंकित किया था लेकिन अब तक एक भी मांग पूरी नहीं हुई।
क्षेत्रीय विधायक ने प्राथमिकता के आधार पर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कहा कि सीएचसी में एक महीने के अंदर एक्स-रे मशीन आ जाएगी। इस दौरान चारु बोरा, कमल रावल, नारायण सिंह बोहरा, भरत खाती, संजय बोहरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें