फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्मार्ट मीटर न लगाने पर बिजली काटने और मुकदमा दर्ज करने की धमकी से भड़के व्यापारी

Fri, 21 Nov 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ केमू स्टेशन के पास स्मार्ट मीटर को लेकर व्यापारियों और कर्मियों के बीच होती बहस। संवा
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के केमू स्टेशन के पास व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे यूपीसीएल के अधीन कंपनी के कर्मियों पर धमकी देने का आरोप लगा है। व्यापारियों के मुताबिक कर्मियों ने स्मार्ट मीटर न लगाने पर बिजली काटने और मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। धमकी मिलने से व्यापारी आक्रोशित हो गए और उनकी कर्मियों के साथ झड़प हुई। व्यापारियों ने कर्मियों को बैरंग लौटाया। उन्होंने कहा कि यूपीसीएल और सरकार उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगाने की जबरदस्ती नहीं कर सकती है।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के अन्य हिस्सों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। शुक्रवार को यूपीसीएल के अधीन कंपनी के कर्मचारी केमू स्टेशन के पास व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। व्यापारी दिनेश जोशी, नरेश चंद, ज्योति मारकान, ज्ञानेंद्र पांडेय, आशीष पाठक, बॉबी गुप्ता, फिरोज खान, उमेश जोशी, राहुल गुप्ता, गिरीश जोशी, सुबोध बिष्ट आदि ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने से मना किया तो कर्मियों ने उन्हें बिजली कनेक्शन काटने और मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी गई। इस दौरान कर्मियों और व्यापारियों के बीच झड़प हुई।
व्यापारियों ने कहा कि उनकी मर्जी के बगैर स्मार्ट मीटर लगाने की जबरदस्ती करना गलत है। सरकार खुद कह रही है कि उपभोक्ताओं की मर्जी से स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके बाद भी संबंधित कर्मी जबरन स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं को धमका रहे हैं। लंबी चली बहस के बाद व्यापारियों ने कर्मियों को बैरंग लौटाया। कर्मियों के इस व्यवहार और धमकी से व्यापारियों के साथ ही अन्य उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने की जबरदस्ती करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सिमलगैर बाजार में भी व्यापारियों को मिली थी धमकी
पिछले दिनों कंपनी के कर्मी स्मार्ट मीटर लगाने सिमलगैर बाजार पहुंचे। तब भी व्यापारियों के विरोध करने पर कर्मियों ने बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दी थी। आक्रोशित व्यापारियों ने कर्मियों को बैरंग लौटाया था। फिर से इसी तरह की घटना फिर से सामने आने के बाद व्यापारियों के साथ ही आम उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है।
कोट
स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करना होगा। उपभोक्ताओं को समझाते हुए विश्वास में लेना चाहिए। व्यापारियों और कर्मियों के बीच हुई घटना की फिलहाल जानकारी नहीं है। जानकारी लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। सरकार के निर्देश पर ही स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। - नितिन गर्खाल, ईई, यूपीसीएल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें