फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पिथौरागढ़ में शनिवार और रविवार को बंद नहीं रहेगा बाजार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एसडीएम सदर से मिलते व्यापारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अब जनवरी में हर शनिवार और रविवार को बाजार बंद नहीं रहेगा। व्यापारियों ने एसडीएम से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। व्यापारियों ने कहा कि पूर्व में शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखा गया था। उस दौरान शराब की दुकानें खुली रहीं। साथ ही अन्य तमाम गतिविधियां भी हुईं। जिले के विभिन्न हिस्सों से टैक्सियों का संचालन भी हुआ। ऐसे में बाजार बंद करने का कोई औचित्य नहीं है। एसडीएम ने व्यापारियों से कहा कि वे चाहें तो बाजार खोल सकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष आशीष सौन, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी और संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी के नेतृत्व में एसडीएम सदर तुषार सैनी से मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना काल में पहले ही व्यापारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में दिन शनिवार और रविवार को लॉकडाउन किया गया था। उस दिन दुकानें बंद रहीं। बाकी सारी गतिविधियां पहले की तरह चलतीं रहीं।
उन्होंने कहा कि नगर में शराब की दुकानें, कार्यालय और टैक्सियों का संचालन होता रहा। उन्होंने कहा कि सिर्फ दुकानें बंद रखने से लॉकडाउन सफल नहीं हो सकता है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि व्यापारी आगामी शनिवार और रविवार को दुकानें बंद नहीं रखेंगे।
विज्ञापन

जहां ज्यादा मामले आ रहे हैं वहां बनाए जाएंगे कंटेनमेंट जोन
एसडीएम सदर तुषार सैनी ने कहा कि पिथौरागढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिन स्थानों पर कोविड के ज्यादा मामले मिलेंगे, उन स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। कंटेनमेंट जोन में नियमों का पालन नहीं करने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार और रविवार को आम सहमति से बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया। अब व्यापारी बाजार खोलना चाह रहे हैं। व्यापारी चाहें तो बाजार खोल सकते हैं। - तुषार सैनी, एसडीएम सदर पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें