फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गणाई गंगोली में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने शुरू की कूड़े की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली बाजार क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की समस्या लगातार उठने के बाद शुक्रवार को व्यापारी और अन्य नागरिक एकजुट हुए। उन्होंने बाजार क्षेत्र में पुल से नीचे बहते नाले में फेंके गए कूड़े की सफाई का अभियान शुरू किया। लोगों ने पुल से नीचे पानी में डाले गए गए कूड़े का निस्तारण किया। अभियान में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में देवेंद्र मेहता, पुष्कर तलाल, भरत बोरा, पवन चंद्र, दिनेश लाल, किशन सिंह बोरा, गोविंद पंत, रमेश बोरा, अशोक कुमार, राजू कुमार आदि शामिल रहे। इस दौरान सभी ने घरों-दुकानों का कूड़ा इकट्ठा कर जिला पंचायत के वाहन में डालने की अपील भी की। वहीं राजेंद्र उपाध्याय ने जिला पंचायत को पत्र लिख सप्ताह में दो दिन कूड़ा वाहन भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें