पिथौरागढ़। गोगना पेयजल पंपिंग योजना शुरू नहीं किए जाने से लोगों में रोष पनप रहा है। ग्रामीण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल की कोई योजना नहीं है। लोग कई किलोमीटर दूर से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। क्षेत्र में कोई जल स्रोत भी नहीं है। पेयजल के लिए लोगों ने लंबे समय तक संघर्ष किया है। उसके बाद पेयजल पंपिंग योजना बनी है। उन्होंने बताया कि योजना के लिए बिजली के खंबे भी लग गए हैं। पानी की लाइन और टैंक बन चुके हैं। भट्ट ने शीघ्र योजना को संचालित किए जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति नहीं की गई तो ग्रामीण विभाग का घेराव करने को विवश होंगे।