फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चोरी की बढ़ती वारदातों पर भड़के व्यापारी और कांग्रेसी

Sat, 07 Mar 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पर्यटन नगरी में बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने बीते दिनों एसबीआई में हुई चोरी खुलासा न होने पर एसडीएम डॉ. ललित मोहन तिवारी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया और व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा पर्यटन नगरी में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। पिछले चार महीने में कई दुकानों में चोरी हुईं जिनका आज तक खुलासा नहीं हुआ है। नगर में रोज तेज रफ्तार बाइक दौड़ा रहे नाबालिग दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।
उन्होंने डीएम और एसपी को ज्ञापन भेजकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह बगरी, सुंदर जौहरी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू, खुशाल हरकोटिया, चंद्र गोस्वामी, हीरा चिराल, बीडीसी सदस्य देवा राणा, योगेश भाकुनी, केदार राम, तुला राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें