बैतड़ी पाटन में दुर्घटना ग्रस्त होकर घर के ऊपर गिरा ट्रैक्टर। स्रोत - नेपाल मीडिया
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इलाका प्रहरी कार्यालय पाटन के प्रहरी निरीक्षक नवराज साउद ने बताया कि बैतड़ी पाटन नगरपालिका 6 वैडोती निवासी पोखी राम चौधरी (30) ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर 50 मीटर नीचे गिरने से चालक घायल हो गया। घायल को रेस्क्यू कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में पहुंचा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। संवाद