फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म पानी के इंडोर कुंडों में स्नान का लुत्फ उठायेंगे सैलानी

विज्ञापन
मदकोट के सेरा में बन रहा इंडोर गर्म जल कुंड। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी आने वाले सैलानी अब कुदरती गर्म जल स्रोतों पर मनमाफिक स्नान का आनंद ले सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए मुनस्यारी के मदकोट व सेरा के गर्म जल स्रोतों के स्थान पर इंडोर कुंड बनाए जा रहे हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हिमनगरी कहे जाने वाले मुनस्यारी के मदकोट में दो जगह गर्म पानी के प्राकृतिक स्रोत हैं। इनसे वर्ष भर गर्म पानी बहता रहता है। गर्म पानी के ये धारे और कुंड (स्रोत) स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं लेकिन इन जगहों पर खुले में स्नान का कोई विकल्प सैलानियों को नहीं मिलता था। इसके चलते कई सैलानी चाहकर भी स्नान नहीं कर पाते थे। सैलानियों की सुविधा के लिए केएमवीएन ने इंडोर कुंड बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से इसके लिए 47-47 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है।
केएमवीएन ने मदकोट और सेरा दोनों जगह इंडोर कुंड बनाने का काम शुरू कर दिया है। दोनों जगह भवन बनाए जा रहे हैं। सेरा गांव में महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग बनाए जा रहे कुंडों की लंबाई 17 फुट, चौड़ाई 11 फुट और गहराई तीन फुट है। इस कुंड को इस तरह से बनाया जा रहा है कि सैलानी आराम से कुंड में बैठकर गर्म पानी से स्नान का आनंद ले सकें। सेरा में कुंड के भीतर ही तीन चेंजिंग रूम भी बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा नहाने के बाद सैलानी गुनगुनी धूप का आनंद ले सकें इसके लिए बाहर बैठने की व्यवस्था भी होगी। मदकोट में भी महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सेरा में कुंड के समीप ही है खूबसूरत झरना
मदकोट में जिस स्थान पर गर्म पानी का स्रोत है वह नदी से लगा हुआ है, जबकि सेरा गांव में इस गर्म कुंड के समीप ही खूबसूरत झरना भी है। इस झरने को देखने के लिए भी सैलानी पहुंचते हैं। प्राकृतिक गर्म पानी के कुंडों का कायाकल्प होने के बाद नहाने के लिए आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
सेरा में दो कुंड बना दिए हैं। चेंजिंग रूम की सुविधा भी है। मदकोट में बन रहे इंडोर गर्म धारे हैं। धारों के साथ ही कुंड भी बनेगा। अब तक मिली 25-25 लाख रुपये की धनराशि के उपयोग का पत्र शासन को भेजा जा रहा है। अगली किस्त मिलते ही शेष कार्य पूरा हो जाएगा। इन इंडोर गर्म कुंडों के बनने से पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

- महेश उप्रेती, एई केएमवीएन।

इंडोर गर्म जल कुंड।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें