फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हिमनगरी की हसीन वादियां देखने के लिए उमड़े पर्यटक

Sun, 25 Jan 2026 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी के नंदा देवी मंदिर डाडाधार में बर्फबारी का आनंद उठाते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। वसंत पंचमी पर्व पर प्रकृति ने लोगों को निराश नहीं किया। जमकर बर्फबारी होने के बाद अब हिमनगरी की हसीन वादियां पर्यटकों से गुलजार होने लगी हैं। सैकड़ों पर्यटक यहां पहुंचकर हिमालय के नैसर्गिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी सड़क बंद होने के चलते पर्यटक जौलजीबी-मदकोट होते हुए यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की आवाजाही से होटल संचालकों के चेहरे भी खिले हुए हैं। पर्यटकों ने बताया कि प्रकृति का ऐसा शानदार नजारा वह पहली बार देख रहे हैं। चांदी सी बर्फ से आच्छादित चोटियां देखकर पर्यटक काफी खुश नजर आए। सुबह के समय कुछ देर के लिए चोटियों पर बादल छाए रहने से पर्यटकों को निराशा हुई लेकिन बाद में बादल छंट गए और सूर्य की किरणों में चोटियों का नजारा देखते ही बन रहा था। थल-मुनस्यारी रोड खुलने के बाद हिमनगरी में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
पंचाचूली दर्शन के लिए पहुंचने लगे पर्यटक
धारचूला। बर्फबारी से बंद सोबला-ढाकर सड़क को बीआरओ 67 आरसीसी के कार्मिकों ने यातायात के लिए खोल दिया है। सड़क खुलने की सूचना मिलने पर 15 यात्रियों का दल पंचाचूली दर्शन के लिए रवाना हो गया है। कुछ यात्री बाइक से भी दारमा घाटी पहुंचे। घाटी से लौटते समय सेला-नागलिंग के बीच वरुंग नाले में चंपावत के यात्रियों का वाहन फंस गया था जिसे स्थानीय मजदूरों ने धक्का मार कर निकाला। बीआरओ के मेट कवींद्र सिंह नगन्याल ने बताया कि सड़क खुलने से क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

धूप खिलने से लोगों को मिली राहत
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में रविवार को सुबह आसमान बादलों से ढक गया। इस दौरान चुभन भरी हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। सुबह 10 बजे तक बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। बाद में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। छुट्टी का दिन होने के चलते लोगों ने गुनगुनी धूप का खूब लुत्फ उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें