फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मुनस्यारी

Sat, 02 Jun 2018 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी में केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुनस्यारी में 63वीं जोहार खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से मुनस्यारी को पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने, कृषि जैविक हब के जरिये लोगों को रोजगार देने समेत कई घोषणाएं की। इस दौरान मंत्री का भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


अजय टम्टा ने कहा कि कृषि जैविक हब के तहत उद्यान, पशुपालन, दुग्ध विकास की योजना बनाकर स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने समेत कई स्थानीय घोषणएं भी कीं। मंत्री ने महाविद्यालय का नाम पूर्व मुख्य सचिव आरएस टोलिया, जीआईसी जोशा का नाम राज्य आंदोलनकारी रंजीत विश्वकर्मा के पिता स्वाधीनता संग्राम सेनानी नरी राम विश्वकर्मा पर रखने , हाईस्कूल बुई का नाम स्वतंत्रता सेनानी गुमान सिंह रलमाल और जीआईईसी उच्छैती का नाम कारगिल शहीद हरीश दानू के नाम पर रखने की घोषणा की। इसके साथ ही मिलम ट्रैक रूट को और विकसित  करने,  भैंसकोट में मिनी स्टेडियम बनाने,और होम स्टे योजना को बढ़ावा देने और मर्तोलीथौड़ में स्कीइंग को बढ़ावा आदि कई अन्य घोषणाएं भी केंद्रीय राज्य मंत्री ने कीं।  

टम्मा ने कहा भारत सरकार ने भारतमाला योजना के तहत कपकोट से जौलजीबी तक सड़क मंजूर की है। राज्य में भारतमाला योजना के तहत 3000 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण हो रहा है। जोहार खेलकूद प्रतियोगिता के लिए भारत सरकार से सहायता दिलाई जाएगी। विधायक हरीश धामी ने जोहार खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। बताया कि खिलाड़ियों के किट के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इस दौरान जोहार क्लब के अध्यक्ष खुशाल सिंह धर्मशक्तू, रवि बृजवाल, किशन सिंह बृजवाल, भूपेंद्र जंगपांगी ने मंत्री और अन्य अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में डीएम सी रविशंकर, एसपी रामचंद्र राजगुरु, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी आदि मौजूद थे। संचालन लक्ष्मण सिंह पांगती ने किया।
विज्ञापन


मंत्री ने किया मेधावियों को सम्मानित
मुनस्यारी। कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने इंटर और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के मेधावी विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सचिन घिंगा, मुकेश घिंगा, हिमानी द्विवेदी, पंकज ढोकटी, संजय राणा, निशांत देवली, अक्षय जेष्ठा को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन होनहारों ने जिले का नाम रोशन किया है।

एक-एक से बराबरी पर रहा फुटबाल मुकाबला 
मुनस्यारी। जोहार खेलकूद प्रतियोगिता के तहत जीआईसी ए और विवेकानंद इंटर कॉलेज के बीच हुए फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला एक-एक से बराबरी पर छूटा। कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। प्रतियोगिता के निर्णायक पुष्कर सिंह लस्पाल थे।

मंत्री ने की सफाई अभियान की शुरुआत 
मुनस्यारी। कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आईटीबीपी के पूर्व आईजी स्वर्गीय हुकुम सिंह पांगती स्मारक पर माल्यार्पण कर सफाई अभियान की शुरुआत की। मंत्री ने सांसद निधि से पार्क के रखरखाव के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें