फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन-नेपाल सीमा पर पहुंचे सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी, सुरक्षा का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद सूत्र डीडीहाट, (पिथौरागढ़)। सीमा पर चीन और नेपाल की गतिविधियों को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। सीमाओं पर तैनात अर्द्धसैनिक बलों के शीर्ष अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नेपाल सरकार द्वारा भारतीय क्षेत्र कालापानी, लीपूपास व लिंपियाधूरा को अपने नक्शे में दिखाने और चीनी सैनिकों के लीपूपास में बैनर लहराकर टीनशेड हटाने की चेतावनी के बाद भारत नेपाल व चीन बार्डर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इन सीमाओं पर सुरक्षा की तैयारियों को देखने के लिए सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी इन क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। शनिवार और रविवार को भारत नेपाल व चीन सीमा का जायजा लेने के लिए आइटीबीपी, एसएसबी के आईजी, डीआईजी और सेना के कर्नल रैंक के अधिकारी लीपूपास, कालापानी, नाभीढांग का जायजा लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह शीर्ष अधिकारी कुछ दिन बार्डर पर जवानों के साथ रह सकते है। सूत्रों के अनुसार, नेपाल बार्डर पर एसएसबी ने चप्पे चप्पे पर अपने जवानों की तैनाती कर सुरक्षा कड़ी कर दी है। वही गलवां की घटना के बाद से लीपूपास में भी आईटीबीपी व भारतीय सेना ने 24 घंटे की कड़ी चौकसी शुरू कर दी है। वही नेपाल व चीन की तरफ से बॉर्डर पर किसी भी प्रकार की कोई हलचल की सूचना नहीं है, परंतु भारतीय सुरक्षा बल दोनों सीमाओं पर 24 घंटे कड़ी चौकसी कर लगातार पैट्रोलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें