फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नाबालिग भगाई, गर्भवती हुई तो पिता के घर छोड़ गया

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी युवक गिरफ्तार संवाद न्यूज़ एजेंसी बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। एक नेपाली युवक नाबालिग लड़की को पहले भगा ले गया। गर्भवती होने पर उसे पिता के घर छोड़ दिया। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से नेपाल निवासी दो परिवार चौकोड़ी में रहते हैं। सुरेश बोरा उर्फ सूर्या नामक युवक दूसरे परिवार की नाबालिग लड़की को 10 माह पूर्व भगा कर ले गया था। जब वह गर्भवती हुई तो उसे पिता के घर छोड़ गया। मामला संज्ञान में आने के बाद चौकोड़ी के पैरा लीगल वालंटियर ने इसकी सूचना अर्पण चाइल्ड हेल्पलाइन पिथौरागढ़ को दी। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन के लक्ष्मण धामी, मनोज नेगी और अर्पण संस्था की अध्यक्ष रेनू ठाकुर बृहस्पतिवार को चौकड़ी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किशोरी के परिजनों से बातचीत की। इसके बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों को लेकर बेड़ीनाग थाने पहुंचे। नाबालिग के पिता की ओर से तहरीर मिलने के बाद आरोपी सुरेश बोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें