फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टमाटर ने किया लाल तो प्याज ने निकाले आंसू

Sat, 13 Jun 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बारिश होते ही टमाटर और प्याज के दाम बढ़ गए हैं। दोनों की कीमत 10 रुपये किलो बढ़ने से लोगों का किचन का बजट गड़बड़ा गया है, इससे वे परेशान हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों गर्मी बढ़ने से टमाटर और प्याज की कीमत लोगों की पहुंच में थी। बारिश शुरू होते ही इनके दाम बढ़ गए हैं। टमाटर के दाम 40 से बढ़कर 50 रुपये जबकि प्याज के दाम 30 से बढ़कर 40 रुपये पहुंच गए हैं। रोजाना घरों में उपयोग होने वाला टमाटर और प्याज महंगा होने से लोग परेशान हैं। कारोबारियों के मुताबिक मानसून काल में इनकी कीमत और बढ़ने की आशंका है, इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
फलों के दाम भी बढ़े
जिले में फलों की कीमतों में भी उछाल आया है। 80 रुपये किलो मिलने वाला अनार 160 रुपये, 200 रुपये किलो मिलने वाला सेब अब 240 रुपये किलो मिल रहा है। हालांकि केला, पपीता सहित अन्य फलों के दाम पूर्व की तरह रहने से लोगों में कुछ राहत है।
विज्ञापन


बोले कारोबारी
कुछ सब्जियों और फलों के दाम बढ़ रहे हैं। टमाटर और प्याज के दाम बढ़ने से कारोबार पर इसका असर पड़ रहा है। - मोहम्मद कैफ, सब्जी विक्रेता, गांधी चौक
टमाटर और प्याज की कीमत बढ़ी है। मानसून काल में इसमें और उछाल आने की संभावना है। कुछ फल सस्ते तो कुछ महंगे हुए हैं। - इमरान, सब्जी विक्रेता, गांधी चौक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें