फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बंद होने से बढ़ गए टमाटर के भाव

विज्ञापन
पिथौरागढ़ की दुकान में सब्जी खरीदते लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले की लाइफलाइन घाट-टनकपुर सड़क बंद होने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सड़क बंद होने से सबसे अधिक असर टमाटर के भाव पर पड़ा है। 30 से 40 रुपये किलो में बिकने वाला टमाटर 60 से 100 रुपये प्रतिकिलो में बिक रहा है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता मनमाने दामों पर टमाटर बेच रहे हैं। जिला मुख्यालय की अधिकतर सब्जी की दुकानों में टमाटर दिखाई नहीं दे रहा है। सड़क बंद होने से वाहन सब्जियों के वाहन जहां-तहां फंसे हैं। सब्जी व्यापारी रोहित चौधरी ने बताया कि बाजार में टमाटर मांग के अनुरूप उपलब्ध नहीं है। सड़क बंद होने के कारण वाहन आने में दिक्कतें आ रही हैं। सड़क खुलने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

सब्जी - पहले - अब
शिमला 120- 160
टमाटर- 40 - 80 से 100
आलू - 20 - 25 से 40
प्याज - 30 - 35 से 40
भिंडी - 50- 60
करेला-50- 60
बैगन -40- 50 से 60
लौकी- 40- 40
सब्जियों के दाम रुपये प्रतिकिलो में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें