फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आज की होली न्हे गैछ, फागुन ऊंलो कै गैछ

Tue, 26 Mar 2024 09:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में छरड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांव से लेकर नगर तक हर जगह खूब रंग गुलाल उड़ा। बच्चों और महिलाओं में छरड़ी को लेकर विशेष उत्साह दिखा। होल्यारों ने आज की होली न्हें गैछ, फागुन ऊंलो कै गैछ और होली का फगुवा कि यो छ अशीष सहित कई होली गीत गाए। धारचूला, मुनस्यारी में सरहदों की सुरक्षा में तैनात जवानों ने भी लोगों के साथ होली की खुशियां बांटी।
विज्ञापन

छरड़ी पर्व पर पिथौरागढ़ नगर में जगह-जगह खड़ी होली का आयोजन हुआ। पुराना बाजार के होल्यारों ने नगर में घूमकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। सभी मोहल्ले के घरों में होली की धूम मची रही। बच्चे सुबह से ही रंग और गुलाल की होली खेलने को लेकर उत्साहित नजर आए। युवाओं की टोलियां नगर भर में घूमती रही। लोगों ने छरड़ी पर एक दूसरे को रंगों से तरबतर करने के साथ ही एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
मुवानी रामगंगा घाटी के गांवों में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुवानी कस्बे में लोगों ने युवाओं की टीम के साथ जमकर रंग गुलाल के साथ होली मनाई। पुराना बाजार में संजय वर्मा के निवास पर महिलाओं की होली की धूम रही। विनायक में ग्राम प्रधान रवि उप्रेती, चिटगालगांव में ग्राम प्रधान भूपेंद्र खोलिया के आवास में पुरुष होल्यारों ने बैठकी होली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डीडीहाट में महिलाओं ने होली के गानों में खूब नृत्य किया। ब्लाक प्रमुख बबीता चुफाल के आवास पर भी महिलाओं ने जमकर होली खेली। तहसील वार्ड की महिलाओं ने होली गीतों पर सड़क पर जमकर नृत्य किया। होली पर हुड़दंग की आशंका को देखते हुए पुलिस भी तैनात की गई थी। गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, मुनस्यारी, नाचनी, कनालीछीना, अस्कोट, गणाई गंगोली, झूलाघाट सहित जिले भर में होली की धूम मची रही।
सेना, आईटीबीपी, एसएसबी,बीआरओ ने स्थानीय लोगों के साथ मनाई होली
पिथौरागढ़। चीन सीमा से सटे धारचूला के दारमा घाटी और व्यास घाटी के उच्च हिमालयी गांवों में सेना, आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ होली पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। गुंजी 10500 फुट में आईटीबीपी के डीसी शेर सिंह सीपाल ने स्थानीय सत्तल गुंज्याल, भूपेंद्र गुंज्याल, सीता, राहुल और जवानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए बधाई दी। आईटीबीपी ने लोगों को भोजन भी कराया। एसएसबी ने गर्ब्यांग पोस्ट में नेपाल के जवानों के साथ धूमधाम से होली मनाई। 11 वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के गर्ब्यांग पोस्ट इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह और नेपाल एपीएफ के डीएसपी बीर सिंह धामी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान कई जवान मौजूद रहे। इधर धारचूला में रं समुदाय, अनवाल जोहार घाटी सहित अन्य लोगों ने धूमधाम से होली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें