पिथौरागढ़। अमर उजाला की ओर से एसडीएस इंटर कॉलेज में 19 जून को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह होगा। आज 18 जून तक पंजीकरण की अंतिम तिथि है। वर्ष 2024-25 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 90 फीसदी से अधिक और इंटरमीडिएट में 85 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सीबीएसई, सीआईएससीई और उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
ये हैं सहयोगी-
द एशियन एकेडमी पिथौरागढ़ - मुख्य प्रायोजक
नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़- सह प्रायोजक
संजीवनी हॉस्पिटल पिथौरागढ़ -हेल्थ पाटनर, हिम ग्रेस, मनोज पुस्तक भंडार, पुनेठा स्पोर्ट्स, श्रीदेव होंडा, पीजीआई पिथौरागढ़- सहयोगी
यहां करा सकते हैं-
पंजीकरण अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को नेट से प्राप्त अंकतालिका के पीछे अपना नाम, कक्षा, प्रतिशत, विद्यालय का नाम और मोबाइल नंबर अवश्यक अंकित करें। विद्यार्थी व्हाट्सएप नंबर 9720863516, 8650742624 पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।