फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘युवा करें मतदान, देश बनाएं महान’

Wed, 01 Feb 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ विवेकानंद इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान चलाते विद्यार्थी और शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘युवा करें मतदान, देश बनाएं महान’ के नारों के साथ बुधवार को शंखनाद चेतना मंच ने विवेकानंद इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। खासकर युवाओं से अपील की गई कि वह इस उत्सव में हिस्सा लें और सौ फीसदी मतदान करें। समाजसेवक डा. तारा सिंह ने कहा कि मतदान को कौतिक के रूप में मनाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता की सच्ची सरकार तभी बनेगी जब सौ फीसदी मतदान होगा। कवि ललित शौर्य ने कहा कि युवा वर्ग को मतदान का महत्व समझना चाहिए। विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. चंदन सिंह तड़ागी ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। इसका सभी को खुलकर प्रयोग करना चाहिए। 15 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने जाएं और लोकतंत्र को मजबूत करें। इस दौरान उमाकांत पंत, पान सिंह खोलिया, लीलाधर शर्मा, प्रदीप अवस्थी, मनोज पंत, रवि थापा, प्रदीप पाठक समेत तमाम लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें