डीडीहाट थाने में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की गोष्ठी में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर रविवार को जिले के सभी थानों में गोष्ठी हुई और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कई प्रकार के सुझाव दिए गए। कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अजय जोशी की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। सीओ हिमांशु साह, कोतवाल एनबी भट्ट, निरीक्षक एसएस कुशवाहा, एमए खान, लियाकत अली, एडवोकेट सुभाष सिंह, सभासद सलीम खान, अब्दुल राही, विमलदीप फिलिप, मनोज एलेक्जेंडर आदि ने कहा कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए और कदम उठाए जाएं।
डीडीहाट में थाना प्रभारी गणेश सिंह सांमत की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को संविधान के अनुच्छेद 200 के तहत कई अधिकार प्राप्त हैं। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना कर उनको होने वाली परेशानी को दूर करने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को कभी भी कोई परेशानी हो तो वह थाने में आकर अपनी बात रख सकते हैं। गोष्ठी में अंजुमन कमेटी के ईदरीश अहमद, नहीम बख्स, नासीर अहमद, शमशाद अहमद, महबूब कुरैशी, सलमान आदि मौजूद थे।
मुनस्यारी में थाना प्रभारी रोहतास सागर की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में कांस्टेबल हरीश जोशी, जितेंद्र बिष्ट, दिनेश राणा के अलावा सदीक अहमद, शब्बीर अहमद, मुख्तार अहमद, मो. इरशाद समेत कई लोग थे। थल में थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट के नेतृत्व में हुई गोष्ठी में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, प्रकाश राम, सलीम अहमद, मुकीम अहमद, रिजवान अली, इकरार हुसैन आदि थे।