फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विद्यार्थियों को दिए परीक्षा भय से मुक्त होने के टिप्स

Sat, 24 Feb 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के देव सिंह इंटर कालेज में परीक्षा पूर्व चर्चा कार्यक्रम में मौजूद परीक्षार्थी। स्रोत
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर काॅलेज में परीक्षा पूर्व चर्चा कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों को परीक्षा के भय से मुक्त होने के तरीके बताए गए। प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर छात्र फिक्र करें लेकिन ज्यादा तनाव न लें। अधिक तनाव से तैयारी में बाधा उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने परीक्षा को एक उत्सव की तरह लेने को कहा। व्यायाम शिक्षक भुवन चंद्र उप्रेती ने एकाग्रता के लिए विद्यार्थियों को ध्यान लगाने की सलाह भी दी। कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान कुछ देर आंखों को बंदकर प्रसन्न अवस्था में रहें। इस दौरान बच्चों को ध्यान भी कराया गया। वहां बहादुर सिंह, शंकर बोरा, नवीन जोशी, सुभाष, गणेश, सृष्टि बोरा समेत बोर्ड परीक्षार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें