फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दिए बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के टिप्स

Sun, 27 Jan 2019 11:45 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
थल में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कालेज थल में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्राओं को करिअॅर चुनाव और व्यक्तित्व विकास की जानकारी दी गई। 10वीं और 12वीं की छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित टिप्स दिए गए। इस अवसर पर 150 से अधिक छात्राओं और शिक्षिकाओं ने महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया।  
विज्ञापन


मोटीवेशनल काउंसलर और घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अजय ओली ने दसवीं और बारहवीं की छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कई विद्यार्थियों में अनचाहा डर पैदा हो जाता है। इसी डर के कारण जानकारी के बावजूद परीक्षाओं में कई छात्र-छात्राएं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। उन्होंने इस अनचाहे डर को दूर हटाकर आत्मविश्वास जगाने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं को करिअॅर को लेकर टिप्स दिए। 

इस मौके पर महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर सभी छात्राओं और शिक्षिकाओं ने संकल्प पत्र भरे। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.आशा जोशी ने छात्राओं को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं और स्टाफ के कर्मचारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें