फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी से कमर कस लें कार्यकर्ता : पंत

Tue, 03 Apr 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में भाजयुमो की बैठक में विचार रखते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजयुमो के जिला स्तरीय सम्मेलन में काबीना मंत्री प्रकाश पंत ने कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनावों के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी की रीति-नीतियों के प्रचार-प्रसार के साथ ही सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंगलवार को स्थानीय बारात घर में आयोजित सम्मेलन का काबीना मंत्री पंत ने उद्घाटन किया। सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिले के प्रभारी राजू भंडारी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर टीम गठित करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक बूथ पर 20 युवाओं को तैनात करने पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लडवाल ने कार्यकर्ताओं से मनोयोग से काम करने का आह्वान किया। भाजयुमो जिला महामंत्री पंकज सौन और शुभम चंद के संचालन में हुए सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर समेत सभी 16 मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस सम्मेलन में पहली बार वोट डालने वाले युवा वोटरों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


काबीना मंत्री ने पौधरोपण किया
काबीना मंत्री प्रकाश पंत ने उल्का देवी मंदिर की वाटिका में पौधरोपण किया। साथ ही छात्रों को फलदार पौधों का वितरण किया। साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, पान सिंह, अजय धामी, दीपक बिष्ट, वेदप्रकाश भट्ट, हर सिंह, पवन कुमार, महेश मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें