फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धोखाधड़ी के मामले में दोषी को तीन वर्ष का कठोर कारावास

Sun, 15 Dec 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) अवंतिका सिंह चौधरी की अदालत ने धोखाधड़ी के दोषी को तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषसिद्ध को एक हजार रुपये का अर्थदंड भी चुकाना होगा। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

मामले के अनुसार 23 मार्च 2018 को राजकीय माध्यमिक विद्यालय जारा जिबली के प्रधानाचार्य प्रहलाद चुफाल ने जौलजीबी थाने में तहरीर दी। बताया कि 16 मार्च 2018 को गगन सिंह जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अनुसेवक पद के लिए नियुक्ति पत्र लाया था।
संदेह के आधार पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पता करने पर नियुक्ति पत्र फर्जी पाया गया। इस दौरान विद्यालय को तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए। जौलजीबी थाने में गगन सिंह कि खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस जांच के दौरान साक्ष्य नहीं मिलने पर आरोपी गगन सिंह का नाम हटाकर साक्ष्य के आधार पर प्रकाश चंद्र जोशी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था। तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था। इस पर शुक्रवार को फैसला आया।
न्यायालय ने सभी पक्षों और गवाहों को सुनने के बाद आरोपी प्रकाश चंद्र जोशी को दोषी करार देते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के अपराध में तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषसिद्ध को एक हजार रुपये का अर्थदंड भी चुकाना होगा। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषी को न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 467, 468 और 471 के विचरित अपराधों से दोषमुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें