फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिले में डेंगू के तीन और मरीज मिले

Sat, 30 Sep 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ अस्पताल में डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल में डेंगू के तीन और मरीज मिले हैं। सभी मरीज बाहर से आए हैं। इनमें से दो मरीजों का डेंगू वार्ड में इनका इलाज किया जा रहा है जबकि तीसरे के कल तक अस्पताल में भर्ती होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डेंगू के दो मरीज भर्ती हैं। इनमें से चैसर निवासी एक मरीज को 27 और जाखनी क्षेत्र निवासी दूसरे मरीज को 28 सितंबर को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया। दोनों ही मरीजों की हालत देहरादून में काफी खराब हो गई थी जिस कारण वे पिथौरागढ़ आ आ गए हैं। डॉ. प्रशांत अधिकारी ने बताया कि जांच में दोनों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों की निगरानी की जा रही है और फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है।
डॉ. प्रशांत ने बताया कि एक अन्य मरीज क्वीटी में है। उसका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं हो रहा है। उसे जिला अस्पताल आने की सलाह दी गई है। उम्मीद है कि वह रविवार तक अस्पताल पहुंच जाएगा। बात दें कि इससे पहले 19 वर्षीय एक युवती डेंगू से स्वस्थ होकर घर जा चुकी है।
विज्ञापन

कोट
पहाड़ में डेंगू का मच्छर नहीं होता है। सभी मरीज मैदानी क्षेत्रों से आ रहे हैं। जांच के बाद जिसमें भी डेंगू की पुष्टि हो रही है उन्हें तुरंत भर्ती कर लगातार निगरानी की जा रही है। - डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस।
विज्ञापन



यह हैं डेंगू के लक्षण
बुखार
सिर दर्द

मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द
जी मिचलाना, उल्टी लगना
आंखों में दर्द
ग्रंथियों में सूजन
त्वचा पर लाल चकत्ते होना

ऐसे करें बचाव

शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें।
घर के आसपास पानी एकत्र न होने दें।
मच्छर मारने वाली दवा और जाली का उपयोग
प्रारंभिक लक्षणों की अनदेखा न करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें