फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखे तीन तेंदुए

विज्ञापन
थल बाजार में सीसीटीवी कैमरे में तीन तेंदुए रात के वक्त घूमते हुए नजर आए। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल बाजार में घूमते तीन तेंदुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं। सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों में दहशत फैल गई। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पुराना बाजार थल टोल के पास व्यापारी मनोज गोस्वामी ने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें 7 अक्तूबर की रात 10 बजकर 7 मिनट पर तीन तेंदुओं के घूमने का वीडियो कैद हुआ है। सोशल मीडिया पर तीनों तेंदुओं के फुटेज वायरल होते ही थल के लोग दहशतजदा हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह सत्याल ने लोगों से तड़के और शाम को अंधेरा होते ही बच्चों को घर से बाहर न भेजने की अपील की है।
उन्होंने वन विभाग से गश्त करने और पिंजरा लगाने की मांग की है। इधर, थल के दाफिला, डनौला, गौचर, अठखेत, ससखेत, पुराना स्टेशन थल के घरों के आसपास लोगों को तेंदुआ दिखा है। ग्रामीण जीतू बोरा, त्रिलोक सिंह, गोपाल सिंह ने तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें