फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाल में अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत

Tue, 21 Apr 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के सुदूर पश्चिमांचल में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। डडेलधुरा के परशुराम नगरपालिका 9 कुयापानी हट्टानी निवासी छंचरा धामी (53) की पहाड़ी में गिरने से मौत हो गई। वह पशुओं के लिए चारा लेने पहाड़ी पर गई थीं।
विज्ञापन

दूसरी घटना में बजांग के बित्थडचीड़ गांव पालिका धामी गांव चिल्यापानी निवासी किशन सिंह धामी (35) संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। जिला प्रहरी कार्यालय बजांग के प्रहरी प्रवक्ता डंबर सिंह ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। तीसरी घटना में कंचनपुर के पुनर्वास नगरपालिका 5 भानु बस्ती निवासी उज्जवल सायर (18) की अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इलाका प्रहरी कार्यालय त्रिभुवन वस्ती के प्रहरी उप निरीक्षक दामोदर बिष्ट ने बताया कि उज्ज्वल को गंभीर अवस्था में धनगढ़ी स्थित माया मेट्रो अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें