फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदकोट में कार हादसा, महान सर्वेयर नैन सिंह के पोते समेत तीन की मौत, एक घायल

विज्ञापन
कवींद्र रावत। फाइल फोटो - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से करीब सौ किलोमीटर दूर मदकोट के धर्मशाला के समीप एक पिकप वाहन सोमवार देर रात गोरी नदी में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। मरने वालों में कवींद्र रावत की भी मौत हुई है। कवींद्र 18वीं सदी के महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत के परपोते थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन

सोमवार रात टाटा सूमो गोल्ड कार (यूके 05 टीए 2013) मदकोट से मुनस्यारी जा रही थी। मदकोट पुल के पास कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मदकोट निवासी कार चालक/स्वामी महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत के परपोते कवींद्र रावत (28) पुत्र कुंदन सिंह, मिर्तोली निवासी हरीश बिष्ट (16) पुत्र पान सिंह, बोना निवासी धीरज कुमार (16) पुत्र रतन राम की मौके पर ही मौत हो गई। बाता उमडांडा (मिर्तोली) निवासी सूरज पालीवाल (20) पुत्र देवेंद्र पालीवाल घायल हो गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस टीम ने खाई से घायल को निकालकर मुनस्यारी अस्पताल में पहुंचाया। मुनस्यारी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार को चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने शवों का पंचनामा भरा। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे के निर्देश पर मदकोट में ही पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों को सौंपा गया। कवींद्र रावत के दो बेटे हैं। हादसे के अन्य दो मृतक धीरज और हरीश अविवाहित थे। दोनों 11वीं कक्षा में पढ़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें