फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किलो पॉलिथीन जब्त, 35 सौ रुपए का जुर्माना

Wed, 01 Mar 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पालिथीन की थैलियों को नष्ट करते पालिका के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासन ने बुधवार को नगर में पॉलिथीन के खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। तीन व्यापारियों के यहां से पॉलिथीन की थैलियां मिली। उन पर 3500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। नगरपालिका ने बृहस्पतिवार से लगातार अभियान जारी रखने का फैसला लिया है। बुधवार को करीब तीन किलोग्राम पॉलिथीन की थैलियां जब्त की गई। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने पॉलिथीन के खिलाफ अब यहां भी व्यापक अभियान चलाने का फैसला लिया है। थर्माकोल से बने गिलास, कप, प्लेट को भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन


नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने बताया कि बुधवार सुबह पालिका के कर्मचारियों की टीम ने गांधी चौक, पुराना बाजार, सिमलगैर में कई दुकानों में चेकिंग की। पहले चलाए गए अभियान के बाद हालांकि अब अधिकांश व्यापारी पॉलिथीन की थैलियों का प्रयोग नहीं कर रहे हैं, लेकिन कुछ व्यापारी चोरी-छिपे अब भी पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मौके पर ही जुर्माना वसूला जा रहा है। ऐसा करने से पॉलिथीन की बिक्री पर पूरी रोक लग जाएगी। इधर, डीएम डा. रंजीत सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने स्तर से भी पॉलिथीन की चेकिंग करें और मौके पर ही जुर्माना वसूल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें