फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वनों को आग से बचाने के लिए बारिश का इंतजार

Sat, 11 Mar 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बारिश नहीं हुई तो जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ सकतीं हैं। मौसम विभाग से तापमान बढ़ने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग सतर्क है। विभाग ने आग से वनों को बचाने के लिए 45 ग्राम पंचायत स्तरीय कमेटियों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

फायर सीजन 15 फरवरी से शुरू होने के बाद सीमांत जिले में आग की तीन घटनाओं में तीन हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इन घटनाओं को रोकने के लिए जिले में 68 क्रू स्टेशन बनाए हैं जिनमें 81 कर्मचारी नियुक्त हैं। आग की घटनाएं बढ़ने पर इनकी संख्या बढ़ाकर 81 की जाएगी जिनमें 258 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। डीडीहाट रेंज में 10, मुनस्यारी में 10, बेड़ीनाग में सात, गंगोलीहाट में छह, अस्कोट में पांच, पिथौरागढ़ में चार, धारचूला में तीन कमेटियां गठित की गईं हैं।



कंट्रोल बर्निंग से 8567.70 हेक्टेयर जंगल प्रभावित
पिथौरागढ़। सीमांत जिले की आठ वन रेंजों में वन विभाग ने 8567.70 वन क्षेत्र में कंट्रोल बर्निंग (नियंत्रित फुंकान) प्रस्तावित किया गया है जिसमें सड़क किनारे 974.15 हेक्टेयर, पौधरोपण क्षेत्र में 985.00, कक्ष फायर लाइन 25.600, फायर लाइन में 10, पैदल बटिया में 481.80 क्षेत्र में कंट्रोल बर्निंग से आग पर नियंत्रण किया है।
विज्ञापन




जिले में इस साल आग की सिर्फ तीन घटनाएं हुईं हैं। अगले चार दिनों तक बारिश होने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर कर्मचारियों को सतर्क किया गया है। - विजय मोहन दोगड़े, डीएफओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें