फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं सम्मानित

Sat, 11 Mar 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट/टनकपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वरांजलि नृत्य वाटिका की प्रबंधक उमा पांडे ने खेल, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि हमें हर रोज महिला दिवस मनाना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वरांजलि नृत्य वाटिका में कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इसके बाद बॉक्सर निकिता चंद, अवनि दरियाल और स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत देवकी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमला, नीमा पुनेठा, नीरा पंत, भावना नगरकोटी, मीनू पुनेड़ा, दीपा जोशी प्रतिभा, कीर्ति साह, दमयंती मखौलिया, बीना, रेनू, नीरू आदि रहीं।
इधर, आईटीबीपी सातवीं वाहिनी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वाहिनी के सेनानी प्रमेंद्र सिंह और चीफ पैटर्न (हावा) सोनिया सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि हमें हर रोज महिला दिवस मनाना चाहिए। हर एक व्यक्ति को एक महिला को आत्मनिर्भर बनाकर आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि आठ मार्च महिलाओं को समर्पित है, लेकिन हर दिन एक महिला देश और समाज के लिए समर्पण करती है। वीरांगनाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अधिकारी, हिमवीरांगनाएं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टनकपुर में सखी सोशल वेलफेयर सोसायटी संस्था ने सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए नौ महिलाओं और एक महिला संस्था को सम्मानित किया। महिलाओं ने सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए हर क्षेत्र में अग्रणी रहकर भागीदारी करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर तहसीलदार पिंकी आर्या, निशा वर्मा, प्रतिभा अग्रवाल, निधि गुप्ता, बीना अग्रवाल, तुलसी कुंवर, गोदावरी देवी, सुमेधा उपाध्याय, समृद्धि अग्रवाल के अलावा नारी सेवा संस्था को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष कल्पना आर्य, कामना प्रजापति, गीता प्रजापति, मनी छतवाल, विनी अग्रवाल, पूजा प्रजापति, रीतू शुक्ला, विनीता चंद, सुषमा गुप्ता आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें