फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तड़ी के तीन आपदा प्रभावित परिवारों को जमीन के पट्टे मिलेंगे

Mon, 29 May 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट में एक छात्रा को कन्याधन योजना का चेक देते विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार सोमवार को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बस्तड़ी के आपदा प्रभावित तीन परिवारों को जमीन का पट्टा देने के आदेश दिए गए, ताकि यह परिवार अपने लिए मकान बना सकें। बस्तड़ी में पिछले साल की आपदा के समय नष्ट खेतों का मुआवजा देने की मांग रखी गई। बस्तड़ी के प्रधान बसंत भट्ट ने आपदा प्रभावित इस गांव की समस्या को गंभीरता से उठाया। बस्तड़ी के आपदा प्रभावित 23 परिवारों में से 20 ने नए मकान बनाने शुरू कर दिए हैं, जबकि तीन परिवारों को जमीन के पट्टे का आवंटन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय विधायक विशन सिंह चुफाल की पहल पर लगाए गए शिविर में जिले के सभी सरकारी विभागों के स्टाल लगे। विधायक चुफाल ने कहा कि शिविर के माध्यम से गरीब तबके के लोगों को सरकारी मदद पहुंचाना और लोगों के कई महत्वपूर्ण प्रमाणपत्रों को मौके पर ही बनवाना है। शिविर में भड़गांव के प्रधान ने मेरा गांव मेरी सड़क योजना से सड़क बनाने की मांग रखी। हेमा देवी ने वृद्धावस्था पेंशन न मिलने का मामला उठाया। बस्तड़ी के प्रधान ने आपदा से नष्ट हो चुके खेतों का मुआवजा देने की मांग रखी। दर्जनों मामले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने के उठाए गए। आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों की सुरक्षा के लिए दीवार बनाने, क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत करने की मांग शिविर में रखी गई। 

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कई मामलों का निपटारा मौके पर ही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि शिविर में आए मामलों का निस्तारण सप्ताह में कर लें। प्रत्येक माह के पहले सोमवार को समाज कल्याण के कर्मचारी को पेंशन प्रकरणों को निपटाने के लिए नगर पालिका में शिविर लगाएंगे। शिविर में समाज कल्याण विभाग ने 18 मामले, सैनिक कल्याण विभाग ने 12 मामले निपटाए। आयुर्वेदिक, एलोपैथिक और होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 120 मरीजों का इलाज किया गया। वन विभाग ने वन्य जीव जंतुओं के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा राशि दी। कन्याधन योजना के तहत पांच बालिकाओं को 2.50 लाख और अटल आवास योजना के तहत 15 हजार की धनराशि बांटी गई। इस दौरान सीडीओ आशीष चौहान, ब्लॉक प्रमुख जैयंती देवी, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र चुफाल, डीडीओ गोपाल गिरी, नगर पालिका अध्यक्ष कवींद्र साही, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिह, एसडीएम मनुज गोयल सहित जिला और तहसील स्तर के सभी अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें