फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी सेराघाट के तीन कैडेट गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करेंगे

Tue, 21 Nov 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
विज्ञापन
एनसीसी आफीसर के साथ गणतंत्र दिवस परेड के लिए चुने गए संगीता, जयराज और जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज सेराघाट के तीन एनसीसी कैडेटों का चयन 26 जनवरी 2018 की दिल्ली परेड के लिए हुआ है। विद्यालय से तीन कैडेट गणतंत्र दिवस परेड के लिए चुने जाने को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कैडेटों के चयन पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


विद्यालय के एनसीसी अधिकारी चेतन प्रकाश बोरा ने बताया कि कैडेट जयराज बेरी पुत्र पुष्कर बेरी, जितेंद्र सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय खीम सिंह नेगी और संगीता पुत्री जगदीश राम पांच शिविरों की कठिन चुनौतियों को पार करते हुए गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित होने में सफल रहे हैं। बताया कि विद्यालय 81 यूके बटालियन एनसीसी बागेश्वर के अधीन आता है।

इस बटालियन से इन्हीं तीन कैडेटों का चयन हुआ है। तीनों कैडेट जूनियर डिविजन के हैं। यह तीनोें कैडेट गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड का नेतृत्व करेंगे। बताया कि 81 यूके बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल सिद्धार्थ चौधरी, एडम अधिकारी कर्नल रितेश अग्रवाल चयनित कैडेटों के प्रेरणास्रोत रहे। बताया गया है कि राज्य से सीनियर डिविजन के 89, जूनियर डिविजन के 17 कैडेटों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


तीनों कैडेटों के चयन पर 81 यूके बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल सिद्धार्थ चौधरी, एडम अधिकारी कर्नल रितेश अग्रवाल, विधायक मीना गंगोला, विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह खाती, मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुसाईं, खंड शिक्षाधिकारी योगेश सिंह मेहरा ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें