फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमता से दोगुने भार वाले वाहन गुजरने से पुल को खतरा

विज्ञापन
जर्जर पुल से गुजरता पोकलैंड से लदा ट्राला। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नाचनी(पिथौरागढ़)। साठ के दशक में भुजगड़ नदी पर बने 64 मीटर लंबे मोटर पुल पर क्षमता से दोगुना भार वाले वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इसके चलते हादसे का खतरा बना हुआ है। सोमवार को पोकलैंड लदे ट्राले को पुल से गुजार दिया गया।
विज्ञापन

नाचनी के भुजगड़ में बने पुल को 60 वर्ष हो चुके हैं। इस पुल की क्षमता 16.2 टन है। इसके बावजूद पुल से क्षमता से अधिक भारी वाहनों का संचालन किया जा रहा है। सोमवार को जर्जर पुल से पोकलैंड लदा ट्राला गुजरा। इस दौरान दो टैक्सी चालकों ने भी पुल पर वाहन चढ़ा दिए। लोग पुल टूटने को लेकर आशंकित रहे। लोगों ने पुल की क्षमता से अधिक भारी वाहनों के गुजरने पर नाराजगी जताई है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश बथियाल ने बताया कि अगस्त 2020 में मुनस्यारी दौरे पर आए कुमाऊं आयुक्त को पत्र देकर व्यापारियों ने बदहाल पुल का मामला उठाया था। आयुक्त से आश्वासन मिलने के बावजूद आज तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीते शनिवार को एसडीएम मुनस्यारी के जनता दरबार में भी लोगों की ओर से इस मामले को उठाया गया था।
विज्ञापन

पुराने पुल से दोगुने से अधिक भार क्षमता वाले वाहनों के गुजरने का मामला चिंताजनक है। भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए लोनिवि डीडीहाट को तुरंत लिखित पत्र भेजा जा रहा है। - अभय प्रताप सिंह, एसडीएम, मुनस्यारी।
पुल के दोनों ओर 11 टन भार क्षमता से अधिक मशीनरी नहीं ले जाने की चेतावनी लिखी गयी है। भविष्य में नियंत्रण के लिए थाना नाचनी को लिखित सूचना दी जा रही है। - जेपी थपलियाल, ईई लोनिवि डीडीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें