फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माणीधामी सड़क के मलबे से बासानी गांव को खतरा

Tue, 05 Sep 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
सड़क के मलबे से बासानी गांव में बर्बाद हो रहे खेत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसबगड़ से माणीधामी के लिए बन रही सड़क के मलबे से दाखिम ग्राम पंचायत के बासानी गांव के कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। बारिश के साथ मलबा बहकर गांव में गिर रहा है। मलबे से खेत पट गए हैं।
विज्ञापन


सड़क निर्माण के दौरान निकले मलबे को डंपिंग जोन में न डालने से यह दिक्कत खड़ी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता उमेश धामी ने कहा कि गांव के लोगों ने मलबे का निस्तारण डंपिंग जोन में करने का मामला विभाग और ठेकेदार के सामने उठाया। विभागीय अधिकारियों के साथ ही ठेकेदार ने मलबे का निस्तारण अन्यत्र करने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। खुदाई से निकला मलबा नीचे लुढ़का दिया गया। अब बारिश के साथ मलबा, बोल्डर बहकर आ रहे हैं। मलबे से लोगों के खेत पट गए हैं। कई मकान और गांव के प्राथमिक स्कूल को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। गांव में 12 परिवार रहते हैं। मलबा कभी भी किसी मकान में गिर सकता है। उन्होंने मलबा निस्तारण के साथ ही गांव के लोगों की सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है।

कहा कि मलबे से गांव के लोगों को खेती का नुकसान हुआ है। उनकी जमीन बह गई है। उसका मुआवजा गांव के लोगों को दिया जाना चाहिए। धामी ने कहा कि पीएमजीएसवाई डिवीजन गांव की सुरक्षा और नुकसान की भरपाई नहीं करता है तो गांव के लोगों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


हटेगा मलबा, लगेगी सुरक्षा दीवार
पीएमजीएसवाई डिवीजन के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल कहते हैं कि गांव की सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। ठेकेदार को मलबा हटाने और सुरक्षा दीवार लगाने को कहा जा रहा है। डंपिंग जोन में मलबा न डालने के सवाल पर ईई कहते हैं कि डंपिंग जोन में 10 प्रतिशत ही मलबा डालने का प्रावधान होता है। क्या बासानी गांव उस 10 प्रतिशत में नहीं आता, के सवाल पर अधिशासी अभियंता ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें