फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों लोगों ने लिया मोस्टिया देवता का आशीर्वाद

Tue, 06 Sep 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मोस्टिया लोकदेवता का डोला लेकर आते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोस्टामानू में मोस्टिया लोकदेवता का आशीर्वाद लेने के लिए मंगलवार को हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। निकटवर्ती ढूंगा गांव से जब ढोल-नगाड़ों के साथ डोले पर बैठे देवडांगर त्रिलोक सिंह बिष्ट को जब अपरान्ह ढाई बजे मोस्टामानू परिसर में लाया गया तो चारों तरफ मोस्टा देवता की जयकार गूंजने लगी। मंदिर परिसर पर बनी देवडांगरों की धुनी में धाना देवी और आनंद सिंह में भी लोक देवता का अवतरण हुआ। देवडांगरों ने लोगों पर अक्षत बरसाकर आशीर्वाद दिया। मोस्टामानू मेले का मुख्य आकर्षण यही डोला यात्रा होती है। मोस्टा देवता को वर्षा का देवता माना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर मोस्टामानू मेले के दिन बारिश हो जाया करती थी, लेकिन इस बार बारिश के लक्षण नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही लोगों का रुख मोस्टामानू की तरफ था। दोपहर होते ही हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए। एक तरफ धार्मिक कार्यक्रम चल रहे थे तो दूसरी तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। प्रह्लाद मेहरा एंड पार्टी, पप्पू कार्की एंड पार्टी, प्रकाश रावत एंड पार्टी, गायक कैलाश कुमार, जनार्दन जोशी, दीपा नगरकोटी, संतोष चड्ढा, रश्मि बिष्ट आदि ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। पुजारी एनडी कांडपाल और पंकज कांडपाल ने मुख्य मंदिर में पूजा कराई। उन्होंने सोरघाटी के सभी लोगों की सुख-शांति की प्रार्थना की। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गणेश कांडपाल ने सभी का आभार जताया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर, विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा मौजूद रहे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा और ब्लॉक प्रमुख दीपिका बोहरा ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में सुभाष फुलेरा, राजेंद्र कांडपाल समेत तमाम लोगों ने व्यवस्था बनाई। महोत्सव का समापन बुधवार को केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें