फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी से झुलसने वालों को मिलेगा तुरंत इलाज

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में फायर हाइड्रेंट जांचती फायर यूनिट की टीम। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में दिवाली पर्व पर आतिशबाजी से झुलसने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने तैयारी कर ली है। झुलसे लोगों के इलाज के लिए बेड तैयार कर लिए गए हैं। इसके अलावा सीएचसी, पीएचसी में दिवाली को देखते हुए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में अलग से बर्न वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने बताया कि धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, मूनाकोट, विण ब्लॉकों के सीएचसी, पीएचसी में बेड तैयार कर लिए गए हैं। हल्का जला होने पर सीएचसी, पीएचसी में इलाज किया जाएगा जबकि अधिक जले होने पर पिथौरागढ़ के बर्न वार्ड में इलाज किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति बहुत अधिक जला होगा तो उसे प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी सीएचसी और पीएचसी में चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। डॉ. मर्तोलिया ने लोगों से सावधानी पूर्वक दिवाली मनाने की अपील की है।
आग की घटनाओं से निपटने के लिए फायरब्रिगेड भी तैयार
पिथौरागढ़। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान आग की घटनाएं होने की आशंका भी रहती है। इससे निपटने के लिए फायरब्रिगेड ने भी तैयारी पूरी कर ली है। पिथौरागढ़ दो फायर टैंकर, धारचूला और डीडीहाट में एक-एक फायर टैंकर आग की घटनाओं से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार रहेगा। जिला अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में पटाखा बाजार लगाया गया है। एक फायर टैंकर और छह कर्मी हर समय यहां पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

नगर के भीड़भाड़ वाले हिस्सों में बनाए गए फायर हाइड्रेंटस की जल संस्थान के अभियंताओं के साथ चेकिंग की गई है। सभी 14 फायर हाइड्रेंटस में पानी की उपलब्धता है और ठीक से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डीडीहाट और धारचूला में भी अग्निशमन वाहन तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एक रेस्क्यू वाहन मेडिकल किट और अन्य उपकरणों के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने भी लोगों से सावधानी पूर्वक दीपावली मनाने की अपील की है। संवाद
लोगों ने की बाजार से खरीदारी
पिथौरागढ़। धनतेरस 23 अक्तूबर को है। अधिकतर लोग इसी दिन खरीदारी करते हैं लेकिन उस दिन अधिक भीड़भाड़ को देखते हुए नगर सहित दूरदराज गांवों के लोग अभी से खरीदारी करने लगे हैं। बृहस्पतिवार को भी लोगों ने घरों को सजाने के लिए जरूरी सामान की खरीदारी की। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स और फर्नीचर भी खरीदे। दिन भर बाजार में भीड़भाड़ रही। शुक्रवार से बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने के आसार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें