फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला वालों को हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने का इंतजार

Sat, 14 May 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज भी लोग धारचूला से गुंजी और गर्ब्यांग के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने की प्रतीक्षा में हैं। पिछले साल 19 अप्रैल से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई थी। इस बार 27 मार्च से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होने के कारण सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का कोई फैसला नहीं लिया। अब हरीश रावत फिर से मुख्यमंत्री बन गए हैं। पिछले साल हरीश रावत ने ही यह सेवा शुरू कराई थी। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सीमांत के लोगों की समस्या को देखते हुए सेवा शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन


उच्च हिमालयी क्षेत्र के माइग्रेशन गांवों में रहने वालों के लिए पिछली बार हेलीकॉप्टर सेवा वरदान साबित हुई थी। सितंबर के अंत तक तीन हजार लोगों ने हेलीकॉप्टर से सफर किया था। सरकार ने हेलीकॉप्टर से एक तरफ का किराया 2500 रुपये तय किया था और गुंजी एवं गर्ब्यांग से लोग अपने गांवों को आसानी से पहुंच रहे थे। इस बार अब तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू नहीं होने से लोग असमंजस में हैं। अब तक माइग्रेशन गांवों के अधिकांश लोग जा चुके हैं। अब जून से शुरू होने वाले पूजा कार्यक्रम में जाने वाले हेलीकॉप्टर सेवा के इंतजार में हैं।

रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष अशोक नबियाल का कहना है कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों के गांवों को जाने वाले पैदल रास्तों की दशा बेहद खराब है। इस कारण बुजुर्ग और बीमार लोगों को इस रास्ते से चलना कठिन होता है। उन्होंने हेलीकॉप्टर सेवा को तत्काल शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन


शासन को भेजा गया है प्रस्ताव : डीएम
पिथौरागढ़। डीएम एचसी सेमवाल का कहना है कि धारचूला से गुंजी और गर्ब्यांग के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्दी इस मामले में फैसला लेगी। डीएम ने कहा कि हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से सीमांत के लोगों को आवागमन की सुविधा मिल जाती है। पिछले वर्ष लोगों को इसका काफी फायदा मिला था।

मुनस्यारी से भी शुरू हुई थी हेली सेवा
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। वर्ष 2015 में मुनस्यारी से भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई थी। कई बार बीमार लोगों को हेलीकॉप्टर से लाया गया। मिलम तक भी हेलीकॉप्टर से लोगों ने आवाजाही की थी। बाद में सरकार ने हेली हिमालया सेवा शुरू की थी। हल्द्वानी से मुनस्यारी तक चलाई गई इस सेवा की सिर्फ एक ही उड़ान हो पाई। बाद में यात्री न मिलने के कारण सेवा बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें