फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्टी फर्स्ट को नेपाल सीमा पर रहेगा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्टी फर्स्ट को भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट रहेगा। एसएसबी और पुलिस के जवान रात में गश्त करेंगे। ताकि किसी प्रकार की अराजक गतिविधि सामने न आने पाए। इसके अलावा पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चौकोड़ी और बेड़ीनाग में थर्टी फर्स्ट मनाने आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए हैं। पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत के नाम पर किसी को भी अराजकता फैलाने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय में 31 दिसंबर की रात शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग अलग जोन बनाए जाएंगे। हर जोन में पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। देर रात तक सड़कों में घूमने वालों, तेज गति से मोटरसाइकिल दौड़ाने वालों और स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। ऐसे लोगों को मौके से ही पकड़कर थाने में बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर की रात में नए साल के स्वागत में आयोजन बिना पुलिस की अनुमति के नहीं होगा। एसपी ने बताया कि हर होटल, पर्यटक आवासगृह, डाकबंगला की सूची तैयार कर ली गई है। इसी सूची के आधार पर 31 दिसंबर की रात को चेकिंग की जाएगी।
एसपी ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी जिला मुख्यालय को शांति व्यवस्था के लिहाज से प्राथमिकता में रखा जाएगा। जबकि सभी थाना क्षेत्रों में 31 दिसंबर को रात की गश्त तेज की जाएगी। एसपी ने कहा कि किसी को भी शांतिभंग करने, अराजकता फैलाने, नशे की हालत में किसी के साथ गलत व्यवहार करने की इजाजत नहीं होगी। ऐसे लोगों को सख्त सजा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें