फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सफल रही 19 सीटर विमान की तीसरी ट्रायल लैंडिंग

Sat, 27 Jan 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर शनिवार को 19 सीटर विमान की तीसरी ट्रायल लैंडिंग हुई। देहरादून से आया विमान नैनीसैनी एयरपोर्ट के रन वे पर उतरा और उसके बाद टेक ऑफ किया। 30 जनवरी से नियमित विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से वर्ष 2019 में व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई थी। उस समय पिथौरागढ़ के लोगों को पंतनगर, देहरादून और गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट के लिए सीधी सेवा का लाभ मिला था। मार्च 2020 में नौ सीटर विमान के रनवे पर फिसल जाने और कोरोना के कारण दोबारा विमान सेवा शुरू नहीं हो सकी थी।
सीमांत के लोग लंबे समय से सरकार से पंतनगर, देहरादून और हिंडन के लिए विमान सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी केंद्र स्तर पर विमान सेवा शुरू करने को लेकर प्रयास किए। 14 जनवरी को फ्लाई बिग कंपनी के विमान ने पहली ट्रायल लैंडिंग की थी। इसके बाद टेक ऑफ भी सफलता पूर्वक किया। इसके बाद 15 जनवरी को भी विमान ने सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेक ऑफ किया था। शनिवार को कंपनी के विमान ने नैनीसैनी एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग की। इसके बाद टेक ऑफ किया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार विमान एक बार और ट्रायल लैंडिंग होगी। इसके बाद यात्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

26 तो गुजर गया अब 30 से उम्मीद
पिथौरागढ़। पूर्व में प्रदेश सरकार ने नैनीसैनी हवाई पट्टी से 26 जनवरी से पहले विमान सेवा शुरू करने की बात कही थी। कुछ दिन पूर्व जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिथि के बजाय जल्दी विमान सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया था। इस बीच देहरादून गए पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर को मुख्यमंत्री ने हर हाल में 30 जनवरी से विमान सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया है। इससे लोगों को जल्दी विमान सेवा का लाभ मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें