फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सात सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

Sat, 27 Jan 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बंगापानी तहसील में सात सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बंगापानी(पिथौरागढ़)। सात सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने तहसील में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। शनिवार को ग्रामीण युकां जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में बंगापानी तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने यहां समस्याओं के समाधान नहीं होने पर नाराजगी प्रकट कर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धारखेत तोमिक सड़क निर्माण में ग्रामीणों की कृषि योग्य भूमि चली गई थी। तीन साल बीतने के बाद भी अभी तक पीएमजीएसवाई मुआवजा नहीं दिया है। इसके अलावा बंगापानी मवानी दारमा सड़क में चार साल बाद भी पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से माध्यमिक विद्यालय दारमा में शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी नियुक्ति को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने अंत्योदय बीपीएल परिवार के गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास, अटल आवास योजना और गोशाला का लाभ देने की मांग की। उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त पुलिया, पेयजल योजना, पैदल मार्गों का निर्माण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बरम में भवानी देवी की कृषि योग्य भूमि में पिटकुल ने पावर हाउस बनाया है, लेकिन उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों ने मदकोट-वल्थी, बौना, तोमिक सड़क में बरसात में आए मलबे को हटाने की मांग की। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें